
Imran Khan News Update: विपक्ष का बड़ा दांव, क्या इमरान खान का बचना मुश्किल है? देखें हल्ला बोल
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. उनके खिलाफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है. इस पर 31 मार्च को चर्चा होनी है. इस बीच मंगलवार को इमरान ने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए हिदायत जारी की है. हिदायत में कहा गया है कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान किसी भी नेता को सदन में उपस्थित नहीं रहना है. 'इमरान खान का बचना मुश्किल है'- ये पाकिस्तान का विपक्ष कह रहा है. एकजुट विपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और एक सुर से इमरान खान का इस्तीफा मांगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो, PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, एमक्यूएम और पीडीएम के अध्यक्ष मौजूद रहे. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इमरान देश के नाम संबोधन में अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं लेकिन उनके मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि इमरान आखिरी बॉल तक खेलने वाले खिलाडी हैं- लिहाजा वो इस्तीफा नहीं देंगे. देखें हल्ला बोल का ये एपिसोड.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









