
Imran Khan की पूर्व पत्नी रेहम की कार पर फायरिंग, पूछा- क्या यही नया Pakistan है?
AajTak
रेहम खान (Reham Khan) अपने ऊपर हुए हमले की खुद जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे अपने भतीजे की शादी से लौट रही थीं. तभी बाइक से आए दो लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की. इस दौरान उन्होंने मेरी गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान मेरा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी कार में मौजूद थे. मैंने अपनी गाड़ी बदली.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने दावा किया है कि उनकी कार पर कुछ लोगों ने हमला किया. इतना ही नहीं उन्होंने इस हमले को लेकर अपने पूर्व पति और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यही नया पाकिस्तान है?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









