Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगी ये 8 चीजें, जल्दी करें डाइट में शामिल
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद एक्सपर्ट्स अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं. ऐसे में कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिस का पालन करने तक हर संभव प्रयास कर रहा है. पर क्या आपको लगता है कि महज इतना करना पर्याप्त है? जी नहीं, कोरोना वयरस से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर का स्वस्थ होना.
कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद एक्सपर्ट्स अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं. ऐसे में कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तक हर संभव प्रयास कर रहा है. पर क्या आपको लगता है कि महज इतना करना पर्याप्त है? जी नहीं, कोरोना वयरस से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर का स्वस्थ होना. शरीर तब स्वस्थ रहता है, जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. क्योंकि इम्यून सिस्टम शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है. इसलिए कहा जाता है स्वस्थ शरीर निरोगी काया. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए हेल्दी डाइट अनिवार्य है. तो आइए जानते हैं डाइट में किन चीजों को शामिल करने से आप शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स रिच फूड- बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर और यहां तक कि कद्दू जैसे सुपरफूड में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बी और ई भी पाया जाता है. आप रोजाना इनमें से किसी एक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी. विटामिन सी युक्त चीजें- इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है. अमरूद, संतरा, आंवला, बेरी, नींबू आदि खट्टे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, अपनी डाइट में मोरिंगा, तुलसी के पत्ते, स्पिरुलिना, नीम, ग्रीन टी भी शामिल करें.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











