
IMD Weather Update: दिल्ली-लखनऊ में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. इसी के साथ, दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.
IMD Weather Update, Mausam Ka Haal: उत्तर भारत के राज्य इस वक्त कड़ाके की ठंड से कंपकंपा रहे हैं. कोल्ड डे के साथ-साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के राज्यों को कोल्ड डे और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 20 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा. वहीं, आज नई दिल्ली में घने से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 21 जनवरी को भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो 20 जनवरी को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा. वहीं, कल लखनऊ में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, कोल्ड डे की भी स्थिति रहेगी. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी घना कोहरा और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










