
IMD Weather Alert: बिहार से गोवा तक बरसेंगे बादल, जानें देश के विभिन्न राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. IMD की मानें तो कुछ राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. आइए जानते हैं देशभर के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो अधिकतर राज्यों में बारिश का ये दौर जारी रहने वाला है. IMD की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आज यानी गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश देखन को मिल सकती है. वहीं, उत्तर भारत के राज्यों के सुदूर इलाकों में आज से 06 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. ओडिशा के सुदूर इलाकों में आज भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 03 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली के इलाकों में आज हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 04 अगस्त से नई दिल्ली में मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं.
दिल्ली में कब होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ, बिहार, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







