
IMD Rainfall Alert: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, बिहार-झारखंड के लिए आया ये अलर्ट
AajTak
Rainfall Update , IMD rainfall alert , कर्नाटक, केरल, गोवा में मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पिछले महीने के आखिरी में केरल से शुरू हुआ मॉनसून अब उत्तर भारत की ओर पहुंच गया है. हालांकि, दक्षिण के राज्यों में अब भी भारी बारिश जारी है. कर्नाटक, केरल, गोवा आदि में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मालूम हो कि बिहार पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान से प्रभावित रहा है.
मौसम विभाग (IMD) ने सिलसिलेवार ट्वीट करके आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दी है. IMD ने कहा, ''कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी. मध्य महाराष्ट्र में 24 से 26 जून, आंतरिक कर्नाटक में 24 से 25 जून, गुजरात में 22 जून, 25 और 26 जून को बारिश होगी.''
Rainfall/thunderstorm Forecast & Warnings Dated 22.06.2022 Under the influence of an off-shore trough & strong westerly winds along the west coast in lower tropospheric levels:
उधर, बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण/दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव की वजह से 25 और 26 जून को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, 22 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. 23 और 24 तारीख को विदर्भ में बारिश होगी.
बिहार-झारखंड के लिए आया ये अलर्ट उत्तर भारत के राज्यों में भी मॉनसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है. प्री मॉनसून की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी भी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 23 से 26 जून के दौरान बिहार में, 24 और 25 जून को झारखंड में और 22 से 26 जून के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है. बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी समेत ज्यादातर जगह पर आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






