
IMC 2024 में Redmi लाया नया फोन, मिलेगा Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट
AajTak
Indian Mobile Congress 2024 (IMC 2024) के दौरान Xiaomi ने भारत में एक नए हैंडसेट को पेश किया है. इसका नाम Redmi A4 5G है, जो अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इस मोबाइल को Qualcomm की पार्टनरशिप के तहत पेश किया है. आइए इस हैंडसेट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi ने India Mobile congress (IMC 2024) के दौरान अपना एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है, जिसका नाम Redmi A4 5G है. इस हैंडसेट को Qualcomm की पार्टनरशिप के बाद पेश किया है. भारत में यह हैंडसेट Snapdragon 4s Gen 2 Mobile Platform के साथ आएगा.
कंपनी का दावा है कि इस पार्टनरशिप के तहत भारत में कई लाखों लोगों को बेहतर 5G कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है. इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट में शोकेश किया है, जिससे पता चलता है कि मोबाइल दो कलर वेरिएंट में आएगा.
Redmi के इस 5G हैंडसेट में 50MP का कैमरा देखने को मिलेगा. इसके अलावा एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. यह हैंडसेट 3.5mm audio jack के साथ आता है.
Snapdragon 4s Gen 2 chip में 4nm प्रोसेसिंग नोड्स का इस्तेमाल किया है, जैसा Snapdragon 4 Gen 2 में इस्तेमाल किया है. यह प्रोसेसर 90fps FHD+ डिस्प्ले तक को सपोर्ट करता है. इसमें डुअल 12-bit ISP कैमरा का सपोर्ट दिया है. इसमें पावरफुल मोडम के लिए Gigabit 5G Connectivity है. इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्टम NAVIC का सपोर्ट है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 4 5G Review: मेटल स्मार्टफोन की वापसी, बेहतरीन ऑलराउंडर
Redmi A4 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी. यह हैंडसेट एक अफोर्डेबल 5G फोन होगा. हालांकि भारत में पहले से Xiaomi Redmi के कई फोन मौजूद हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











