
IMA Sword of Honor: रिटायर्ड हवलदार के बेटे जतिन NDA सिल्वर मेडलिस्ट
AajTak
परेड के दौरान कई पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें, स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल से जतिन कुमार को नवाजा गया. लेफ्टिनेंट जतिन कुमार की पृष्ठभूमि ने उनके सपनों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 155वें पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर 491 जेंटलमैन कैडेट्स ने कमीशन प्राप्त कर सशस्त्र बलों में अपनी यात्रा शुरू की. नेपाल सेना के प्रमुख सुप्रबल जनसेवा जनरल अशोक राज सिग्देल ने परेड की समीक्षा की और कैडेट्स को उनके अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी.
इस साल पास होने वाले बैच में 155 रेगुलर कोर्स, 44 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-44), 138 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स और स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स (एससीओ-53) के कैडेट्स शामिल थे. इसके अतिरिक्त 13 मित्र देशों के 35 विदेशी कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूरा किया, जिनमें नेपाल सेना के दो कैडेट्स शामिल थे.
परेड के दौरान कई पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें, स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल से जतिन कुमार को नवाजा गया. लेफ्टिनेंट जतिन कुमार की पृष्ठभूमि ने उनके सपनों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह हरियाणा के पलवल जिले से हैं और एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसमें सैन्य सेवा की विरासत रही है. उनके पिता, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद से 2018 में सेवानिवृत्त हुए, ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया और कुमार को प्रेरित किया.
100 परसेंट देना उसूल: ले जतिन कुमार
मीडिया से बातचीत में ले. जतिन कुमार ने कहा,'ट्रेनिंग की अगर बात करें तो उसमें कई तरह की चीजें होती हैं और उन चैलेंजेस पर काम करने के लिए मैं अपना 100 परसेंट देता हूं. यह मेरा उसूल है'. इसी ने मुझे पेबैक किया, जिसके वजह से मैं भारत में ड्रिल्स में पढ़ाई में अच्छा परफॉर्मेंस किया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










