
IIT Madras: कैंपस में हिरण की सवारी करता दिखा बंदर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
AajTak
IIT Madras Video Viral: वायरल वीडियो में एक जंगली हिरण आराम से IIT मद्रास के कैंपस में टहलकर घास खा रहा है, जबकि बंदर उसकी पीठ पर बैठकर सवारी का मजा ले रहा है. ऐसा लगता है जैसे दोनो जानवर आपस में अच्छे दोस्त हैं.
IIT Madras Video Viral: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉली, (IIT) मद्रास के स्टूडेंट्स ने अपने कॉलेज लाइफ की एक मजेदार याद सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियों में इंस्टिट्यूट कैंपस के अंदर हॉस्टल की एक इमारत में एक बंदर हिरण की सवारी करता दिख रहा है. वायरल वीडियो को रीट्वीट कर स्टूडेंट्स कह रहे हैं कि IIT मद्रास में बंदरों को भी प्लेसमेंट मिल सकता है.
वायरल वीडियो में एक जंगली हिरण आराम से टहलकर घास खा रहा है, जबकि बंदर उसकी पीठ पर बैठकर सवारी का मजा ले रहा है. ऐसा लगता है जैसे दोनो जानवर आपस में अच्छे दोस्त हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद आईआईटी मद्रास के अन्य छात्रों ने भी अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. पूर्व छात्रों का कहना है कि कैंपस में बंदर या अन्य वन्यजीवों को देखना काफी आम बात थी. एक छात्र ने कहा, 'यहां बंदर आपके हॉस्टल के कमरों में घुसेंगे, आपका खाना खाएंगे, कोला पियेंगे और यहां तक कि आपके मोबाइल फोन भी चुरा लेंगे.'
IIT मद्रास के कैंपस को चेन्नई के गिंडी नेशनल पार्क के हिस्से पर बनाया गया है. इस राष्ट्रीय उद्यान का अधिकांश हिस्सा संरक्षित वन है. ऐसे में चित्तीदार हिरण, बोनट मकाक और बंदर जैसे जानवर अक्सर कैंपस में दिखाई पड़ जाते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










