
IIT रुड़की: मेस के खाने में चूहे मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, CCTV फुटेज देख उड़े होश!
AajTak
आईआईटी छात्रों, आईआईटी प्रशासन और कैटरर के सामने CCTV फुटेज देखी गई. सीसीटीवी फुटेज जांच में पाया गया कि किचन और स्टोरेज एरिया में ड्रेनेज नालियों के होल कई जगह खुले हुए हैं. किचन और स्टोरेज एरिया में चूहे घूम रहे हैं. खाने की चीजों पर चूहे उछल-कूद कर रहे हैं. साथ ही वर्कर खाने की चीजें स्टोर करने, खाना बनाने और खाना परोसने तक में कई तरह की लापरवाही करते नजर आए.
IIT रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस के खाने में चूहे मिलने के बाद संस्थान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे के बाद और भी कई खामियां सामने आई हैं. आईआईटी प्रशासन, कैटरर और छात्रों के सामने किचन की CCTV फुटेज खंगाली गई. किचन की फुटेज देख सभी के होश उड़ गए. अधिकारियों ने संस्थान को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है. जवाब आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई कर सकता है.
किचन की CCTV फुटेज में क्या-क्या दिखा?
मेस किचन में चूहे घूमने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने आईआईटी रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस की जांच की. इसके साथ ही किचन, स्टोरेज और सर्विस एरिया की भी जांच की गई. मौके पर घटना से संबधित आईआईटी छात्रों, आईआईटी प्रशासन और कैटरर के सामने CCTV फुटेज देखी गई. सीसीटीवी फुटेज जांच में पाया गया कि किचन और स्टोरेज एरिया में ड्रेनेज नालियों के होल कई जगह खुले हुए हैं. किचन और स्टोरेज एरिया में चूहे घूम रहे हैं. खाने की चीजों पर चूहे उछल-कूद कर रहे हैं. साथ ही वर्कर खाने की चीजें स्टोर करने, खाना बनाने और खाना परोसने तक में कई तरह की लापरवाही करते नजर आए. मौके पर संदेह के आधार पर खुला बेसन और दाल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. टीम ने नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है.
तीन दिन में मांगा जवाब
आईआईटी प्रशासन व कैटरर मौके पर वर्करों के मेडिकल, किचन और स्टोरेज का पेस्ट कंट्रोल, इंटरनल एवं एक्सटरनल ऑडिट रिपोर्ट, कच्ची खाद्य सामग्रियों के क्रय इनवॉयस का रिकॉर्ड, फीफो रिकॉर्ड, वर्करों की ट्रेनिंग रिकॉर्ड आदि दस्तावेज नहीं दिखाए गए. टीम ने कैटरर के स्टार फूड एण्ड हॉस्पिटैलिटी सर्विस को भी नोटिस जारी किया गया है. 3 दिन के अंदर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने साथ मौके पर पाई गई खामियों के संबंध में जवाब देने का निर्देश दिया गया है. संबंधित वर्करों के ब्यान भी दर्ज किए गए.
IIT की जांच रिपोर्ट भी मांगी

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











