
IIT रुड़की ने लॉन्च किया ‘Elevate’, एआई अब सिखाएगा असली इंटरव्यू में जीतने के गुर
AajTak
अब एआई का इस्तेमाल सिर्फ तकनीकी कामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कैरियर ग्रोथ के लिए भी किया जा रहा है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ‘Elevate’ नाम के एक एआई-आधारित मॉक इंटरव्यूअर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसे न्यूटन स्कूल ने विकसित किया है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने छात्रों के प्लेसमेंट इंटरव्यू की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है. संस्थान ने ‘Elevate’ नाम के एक एआई-आधारित मॉक इंटरव्यूअर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. यह टूल न्यूटन स्कूल द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू अनुभव दिलाना और उनकी प्रदर्शन क्षमता पर विस्तृत फीडबैक देना है।
इंटरव्यू में असफलता का असली वजह
कई इंजीनियरिंग छात्र मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड होने के बावजूद इंटरव्यू में असफल हो जाते हैं। संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 70% सॉफ्टवेयर उम्मीदवार अपनी पहली इंटरव्यू में असफल होते हैं, लेकिन इसकी वजह तकनीकी कमी नहीं, बल्कि घबराहट, आत्मविश्वास की कमी और सीमित अनुभव होती है।
‘Elevate’ इसी कमी को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह टूल छात्रों को ऐसे इंटरव्यू सत्र प्रदान करता है जो Amazon, Google, Razorpay और CRED जैसी कंपनियों के असली इंटरव्यू फॉर्मेट पर आधारित होते हैं।
कैसे करता है काम
यह एआई सिस्टम प्रत्येक छात्र के जवाबों का विश्लेषण करता है, फॉलो-अप प्रश्न पूछता है, और अंत में एक विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करता है। इस रिपोर्ट में छात्र की कम्युनिकेशन स्टाइल, आत्मविश्वास का स्तर और तकनीकी सोचने की क्षमता जैसे पहलुओं पर प्रतिक्रिया दी जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












