
IIT मुंबई से पढ़ा, मां को गर्दन काटकर मार डाला, बेरोजगार इंजीनियर बेटे की क्रूरता
AajTak
MP की बैतूल पुलिस ने मदनी गांव में हुई महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे ने की थी. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है.
MP News: बैतूल में एक शिक्षित परिवार के इकलौते बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. आरोपी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई से पढ़ाई की है.
दरसअल, 9 अक्टूबर की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मदनी निवासी इमला पति संतोष झरबडे (56 वर्ष) को गंभीर चोटों के कारण इलाज के लिए बोरदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर होने पर उन्हें आमला अस्पताल रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका की मौत किसी धारदार हथियार से गले और चेहरे पर वार किए जाने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को मृतका के बेटे नितेश पिता संतोष झरबडे (26 वर्ष) पर संदेह हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी. घटना वाले दिन भी किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पास ही रखा धारदार हंसिए से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई.
आरोपी का पूरा परिवार शिक्षित है आरोपी इकलौता बेटा है और उसकी 3 बहनें हैं. पिता टीचर हैं. एक बहन CISF में सिपाही है और एक बहन आईआईटी इलाहाबाद में M Tech की पढ़ाई कर रही है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









