
IIT भुवनेश्वर की 23 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पूरी होने वाली थी बीटेक की पढ़ाई
AajTak
IIT भुवनेश्वर की 23 वर्षीय छात्रा कृतिका राज दिल्ली की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि देर रात छात्रा एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद गई. छात्रा बीटेक थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी. फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. आईआईटी भुवनेश्वर में बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा कृतिका राज (23 वर्ष) ने होस्टल की छत से कूदकर जान दे दी. शुरुआती जांच पुलिस का इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.
आईआईटी भुवनेश्वर की 23 वर्षीय छात्रा कृतिका राज दिल्ली की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि देर रात छात्रा एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की छत से कूद गई, जिसे देखकर अन्य छात्रों ने उसे तुरंत आईआईटी कैंपस के हॉस्पिटल में भर्ती कराया. बाद में उसे कैपिटल हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कृतिका राज संस्थान के प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरी थी. आईआईटी भुवनेश्वर ने एक बयान में कहा, "कल रात लगभग 11 बजे, एक छात्रा प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिर गई, जिसमें लाइब्रेरी भी है. पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है."
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद पूरे कैंपस में शोक है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि छात्रा की मौत के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित में मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











