
'IIT की डिग्री लेकर भी कुछ लोग अशिक्षित रह जाते हैं', दिल्ली के उपराज्यपाल का CM केजरीवाल पर हमला
AajTak
दिल्ली के उप राज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल निशाना साधते हुए कहा है कि डिग्री पर किसी को गुमान नहीं करना चाहिए. डिग्रियां तो पढ़ाई की रसीद होती हैं. शिक्षा तो वह है, जो इंसान का आदर्श दर्शाती है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हलमा बोला है. उन्होंने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा है कि कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि डिग्री पर किसी को गुमान नहीं करना चाहिए. डिग्रियां तो पढ़ाई की रसीद होती हैं. शिक्षा तो वह है, जो इंसान का आदर्श दर्शाती है. दरअसल, उपराज्यपाल से सवाल पूछा गया था कि आम आदमी पार्टी लगातार प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल खड़े कर रही है.
इस सवाल के जवाब में LG ने कहा कि हां मैंने भी सुना है कि विधानसभा सभा में कुछ बातें कहीं हैं, लेकिन अपनी डिग्री पर कभी किसी को गुमान नहीं करना चाहिए. डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं. शिक्षा वहीं है, जो इंसान का ज्ञान दर्शाती है. इन दिनों जो हमने व्यवहार देखा है. एक बात और साबित होती है कि कुछ लोग IIT की डिग्री लेकर भी अशिक्षित रह जाते हैं.
एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों के फेल होने और कम नंबर आने का आरोप लगाया था. इस पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया था. उन्होने कहा था कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ाएंगे. इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का PM बनेगा. हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने.
इससे पहले के लिए बता दें कि CIC ने एक आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि पीएमओ प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री जारी करे. उसी आदेश को गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जहां से एक तरफ CIC के आदेश पर स्टे लगा दिया गया, तो वहीं अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना ठोका गया. ये याचिका गुजरात यूनिवर्सिटी ने हाई कोर्ट में दायर की थी. याचिका में कहा गया था कि RTI का गलत इस्तेमाल हो रहा है. उन्हीं तर्कों को समझते हुए हाई कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी और सीएम केजरीवाल पर जुर्माना लगाया.
केजरीवाल ने क्या कहा?

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










