
IGNOU Photo Feature Competition: फोटो फीचर में लिखें स्वामी विवेकानंद के विचार, जीतें 10 हजार का कैश प्राइज
AajTak
प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से फोटो फीचर भेज सकते हैं. फोटो फीचर को majem@ignou.ac.in पर मेल करना है. अधिक जानकारी के लिए 9911773651 पर भी संपर्क किया जा सकता है. प्रतियोगी ध्यान रखें कि जो तस्वीर उन्होंने क्लिक की है. उससे मेल खाता हुआ स्वामी विवेकानंद का एक विचार या फिर वचन ही लिखें.
IGNOU Photo Feature Competition: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) राष्ट्रीय फोटोग्राफी (फोटो फीचर) प्रतियोगिता 2023 का आयोजन कर रहा है. शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध इस प्रतियोगिता में छात्रों को दिए गए विषयों में से कम से कम तीन तस्वीरें क्लिक करनी होगी. उनके कैप्शन देने होंगे. साथ ही तस्वीरें से मेल खाता हुआ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का एक विचार/वचन लिखना होगा. किसी भी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. प्रथम आने वाले विजेता को 10 हजार रुपए का कैश प्राइज़ और सर्टिफिकेट मिलेगा.
प्रतियोगिता की जरूरी बातें
- फोटो फीचर भेजने की अंतिम तारीख - 27 दिसंबर 2023
- परिणामों की घोषणा - 12 जनवरी 2023 (स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर)
पुरस्कार की जानकारी
- प्रथम आने वाले प्रतियोगी को 10 हजार रुपए कैश प्राइज और सर्टिफिकेट मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











