
ICSE, ISC Term 2 Admit Card 2022: 25 अप्रैल से शुरू होने हैं एग्जाम, देखें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
AajTak
CISCE Board ICSE, ISC Term 2 Exam Admit Card 2022: कक्षा 10 और 12 के छात्र CISCE के ICSE, ISC सेमेस्टर 2 के एडमिट कार्ड जारी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बार जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर लाइव होगा.
CISCE Board ICSE, ISC Term 2 Exam Admit Card 2022 Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE बोर्ड 10वीं, 12वीं की टर्म 2 परीक्षाएं 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होने जा रही हैं. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र अभी तक अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि परीक्षा अब केवल 5 दिन दूर है और बोर्ड ने छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं.
कक्षा 10 और 12 के छात्र CISCE के ICSE, ISC सेमेस्टर 2 के एडमिट कार्ड जारी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बार जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर लाइव होगा. उम्मीदवार अपने नाम और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी दर्ज कर लॉगिन कर सकेंगे और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
ICSE, ISC Term 2 Admit Card 2022: कब और कहां करें डाउनलोड CISCE अब एक से दो दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर सेमेस्टर 2 परीक्षा के लिए ICSE, ISC एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार cisce.org पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
ICSE, ISC Term 2 Admit Card 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा. स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर जाना होगा. स्टेप 3: अब लॉगिन पेज पर अपनी जानकारी दर्ज कर सब्मिट करना होगा. स्टेप 4: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें. स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें.
छात्रों को अपने ऑनलाइन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा. बगैर वैध एडमिट कार्ड के छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर ही मिलेंगे. किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नज़र बनाकर रखें.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











