
ICICI Bank इस स्पेशल FD पर दे रहा जोरदार ब्याज, इतने दिनों के लिए करें निवेश
AajTak
आईसीआईसीआई बैंक ने सीनियर सिटीजन की पॉपुलर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. बैंक इस FD पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है.
देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 'गोल्डन इयर्स एफडी' (Golden Years FD) में निवेश करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. ये FD स्कीम सीनियर सिटीजन ( Senior Citizens) के लिए है, जिसमें अब 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश किया जा सकता है. बता दें कि ये स्कीम सात अप्रैल को समाप्त होने वाली थी. लेकिन इसे अब छह महीने का विस्तार दिया गया है. आईसीआईसीआई बैंक की इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
मिलता है अतिरिक्त ब्याज
वरिष्ठ नागरिक आईसीआईसीआई बैंक की गोल्डन इयर्स एफडी में पांच साल एक दिन से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को स्टैंडर्ड रेट से एडिशनल 0.60 फीसदी का ब्याज देता है. हालांकि, अतिरिक्त ब्याज दर नई FD या फिर रिनुअल पर उपलब्ध है. ये स्कीम दो करोड़ रुपये से कम के निवेश के लिए है. इससे अधिक राशि आप इस स्कीम के तहत डिपॉजिट नहीं कर सकते हैं.
लोन की सुविधा उपलब्ध
आईसीआईसीआई बैंक ने गोल्डन इयर्स स्पेशल एफडी की शुरुआत साल 2020 में की थी. ग्राहकों के बीच ये FD काफी लोकप्रिय है. इस वजह से बैंक ने कई बार इसकी समयसीमा को आगे बढ़ाया है. इस FD में निवेश करने वाले ग्राहक अपनी FD पर मूलधन और हासिल ब्याज का 90 फीसदी तक का लोन ले सकते हैं. अगर कोई ग्राहक FD के मैच्योर होने से पहले ही अपने पैसे निकालना चाहता है, तो इसकी सुविधा भी उपलब्ध है. लेकिन अगर पांच साल एक दिन के बाद या उसके बाद रकम की निकासी की जाती है, एक फीसदी 14 मार्च, 2023 से लागू नियम के तहत1.00 फीसदी का दंड लागू होता है.
ऐसे खोल सकते हैं FD

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










