
ICC World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया पर दोहरी मार, पाकिस्तान ने भी पछाड़ा
AajTak
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम को 7 विकेट से हराया. इस हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में काफी नुकसान झेलना पड़ा है...
ICC World Test Championship: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 (ICC WTC) में भारतीय टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया पर दोहरी मार पड़ी है, जिससे उबरना काफी मुश्किल होगा.
दरअसल, इंग्लैंड से हार के बाद टीम इंडिया को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम अब तीसरे से चौथे नंबर पर फिसल गई है. पाकिस्तान टीम ने भारत को रिप्लेस किया है. अब पाकिस्तान तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.
टीम इंडिया के दो पॉइंट्स भी काटे
इसके अलावा टीम इंडिया के दो पॉइंट्स भी काट लिए गए हैं. यह दोहरी मार टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के कारण पड़ी है. ऐसे में टीम इंडिया के पॉइंट्स भी अब 75 हो गए हैं, जो एजबेस्टन टेस्ट से पहले 77 थे. साथ ही भारतीय टीम का सक्सेस रेट 52.08 प्रतिशत है.
नए WTC चैम्पियनशिप के नियम
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा सीजन 2021 से 2023 तक चलेगा. इस दौरान टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलते. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












