
ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule: T-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी, फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महाजंग
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ही मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन है, ऐसे में अगला महामुकाबला उसके ही घर पर हो रहा होगा. एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा.
ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ही मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन है, ऐसे में अगला महामुकाबला उसके ही घर पर हो रहा होगा. एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. आईसीसी द्वारा शुक्रवार सुबह नया शेड्यूल जारी किया गया है, टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी.टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले • भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न) • भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी) • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ) • भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड) • भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर (मेलबर्न) The fixtures for the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 are here! All the big time match-ups and how to register for tickets 👇

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












