
ICC Rankings: T20 रैंकिंग में रोहित शर्मा की छलांग, विराट कोहली टॉप-10 से बाहर
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका अब उन्हें फायदा हुआ है. ताजा आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा ने टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में छलांग लगाई है.
ICC T20 Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म हो गई है और भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की है. कप्तान रोहित शर्मा ने इस टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका अब उन्हें फायदा हुआ है. ताजा आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा ने टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में छलांग लगाई है. रोहित शर्मा अब नंबर 13 पर पहुंच गए हैं, जबकि सीरीज शुरू होने से पहले वह 15वें नंबर पर थे. बता दें कि रोहित शर्मा ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे. तीन मैचों में रोहित शर्मा ने 56, 55 और 48 रन बनाए थे, रोहित ही सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे.टॉप 10 में एक ही भारतीय बल्लेबाज आईसीसी की टी-20 रैंकिंग्स में सिर्फ एक ही भारतीय बल्लेबाज है, वह केएल राहुल हैं. केएल राहुल रैंकिंग में अभी नंबर-5 पर हैं. जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज हैं. आईसीसी टी-20 रैंकिंग- बल्लेबाज 1. बाबर आजम 2. डेविड मलान 3. एडन मर्करम 4. मोहम्मद रिजवान 5. केएल राहुल ↗️ Rizwan, Rahul move up one spot ↗️ Guptill back in top 10 Some notable changes in this week's @MRFWorldwide ICC Men's T20I Player Rankings 👀 Full list: https://t.co/uR3Jx2jJ5V pic.twitter.com/f5JDnWLrFa

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












