
ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए 4 खिलाड़ी रेस में, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नॉमिनी लिस्ट जारी कर दी है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान एवं शाहीन शाह आफरीदी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 के लिए नामांकित किया गया है.
ICC Cricketer of the Year: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नॉमिनी लिस्ट जारी कर दी है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान एवं शाहीन शाह आफरीदी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 के लिए नामित किया गया है. हालांकि अंतिम सूची में किसी भारतीय का नाम शामिल नहीं है. विजेता खिलाड़ी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की जाएगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












