
ICAI CA Foundation Exam: पोस्टपोन हुआ सीए फाउंडेशन एग्जाम, 24 जुलाई को परीक्षा
AajTak
आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि कोरोना को देखते हुए सीए फाउंडेशन परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है और अब इसे 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.
कोरोना काल में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को या तो पोस्टपोन किया जा रहा है या फिर कैंसिल करने का भी फैसला लिया जा रहा है. अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से भी बड़ा ऐलान कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि सीए फाउंडेशन परीक्षा को अब पोस्टपोन कर दिया गया है. ये परीक्षा अब 24 जुलाई को होने जा रही है. Important Announcement - In view of the #Covid19 Pandemic, the ICAI Foundation Examination have been postponed & the same will now commence from 24th July 2021 across the globe. The detailed Schedule / Notifications for the said Examinations will be announced shortly. pic.twitter.com/YFM63Pccva पोस्टपोन हुआ सीए फाउंडेशन एग्जाम जिस परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है, उसको लेकर लंबे समय से बवाल देखने को मिल रहा है. छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि इस परीक्षा को स्थगित किया जाए. सोशल मीडिया पर बकायदा कैंपेन चलाए जा रहे थे और पूरा प्रयास था कि ICAI की परीक्षा को स्थगित करवा दिया जाए. अब लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद ही इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि परीक्षा को लेकर डिटेल शेड्यूल भी जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












