
IAS Tina Dabi Marriage: दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर
AajTak
टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.' चुरू के कलेक्टर रह चुके प्रदीप गवांडे की भी यह दूसरी शादी है.
UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) दोबारा शादी करने जा रही हैं. टीना डाबी 2016 राजस्थान कैडर की अफसर टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी.
टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांड के साथ तस्वीरों को शेयर कर खुद अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया है. टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो.'
टीना के साथ ही प्रदीप गवांड ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में प्रदीप गवांड टीना के साथ हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं.
टीना डाबी की है यह दूसरी शादी टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी. दो साल बाद 2020 में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. अतहर खान 2016 यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे. ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी और उनके बीच प्रेम हुआ था. 2018 में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. शादी के बाद अतहर खान राजस्थान में कार्यरत थे, लेकिन टीना से तलाक होने के बाद वह जम्मू-कश्मीर कैडर लेकर अपने राज्य चले गए.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं टीना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. टीना अपनी खूबसूरती को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं. टीना अक्सर अपनी तस्वीरें और शानदार रील्स शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल होते हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








