
IAS पति से बेवफाई, क्रिमिनल से प्यार और धोखा... महिला की कहानी का हुआ दर्दनाक अंजाम!
AajTak
गुजरात के गांधीनगर में एक आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार जे की पत्नी सूर्या के सुसाइड केस में कई चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने सूर्या के द्वारा लिखा गया एक पत्र बरामद किया है, जिसमें कई हैरान कर देने वाली बातें लिखी हैं. इस मामले में तमिलनाडु में केस दर्ज कर लिया गया है.
'कम से कम मौत से ऐसी मुझे उम्मीद नहीं, ज़िंदगी तू ने तो धोके पे दिया है धोका'... मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी की ये पंक्तियां गुजरात काडर के आईएएस अफसर रंजीत कुमार जे की पत्नी सूर्या पर सटीक बैठती हैं. बीते दिनों सूर्या ने गांधीनगर स्थित अपने घर के बाहर जहर खाकर अपनी जान दे दी. वो घर के अंदर जाना चाहती थी, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने मना कर दिया. अपने जीवन से हताश-निराश और परेशान महिला को जान देना, जीने से ज्यादा आसान लगा. सूर्या तो चली गई, लेकिन अपने पीछे भरे-पूरे परिवार के साथ कई कहानियां और सवाल छोड़ गई है.
पहला सवाल ये कि जिसका पति आईएएस अफसर हो, सूबे में अच्छे महकमे और पद पर कार्यरत हो, जिसके दो बच्चे हो, उसे आखिर खुदकुशी करने की क्या जरूरत पड़ गई? उसे अपने ही घर में घुसने से सिक्योरिटी गार्ड क्यों रोक रहा था? आखिर उसकी क्या गलती थी कि पति साथ नहीं दे रहा था? इन सभी सवालों के जवाब उस दिल झकझोर देने वाली कहानी में छिपे हैं, जो आज से आठ महीने पहले शुरू हुई थी. दरअसल, सूर्या और रंजीत के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं था. आए दिन झगड़ा होता रहता था. रंजीत को उसके अवैध संबंधों के बारे में पता चल चुका था.
यही वजह है कि सूर्या एक दिन अपने पति का घर छोड़कर गुजरात से अपने गृह राज्य तमिलनाडु आ गई. वहां अपने प्रेमी राजा के साथ रहने लगी. उसका प्रेमी कोई सीधा साधा शख्स नहीं, बल्कि सूबे का सबसे कुख्यात गैंगस्टर है. हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित है. राजा ने सूर्या को झांसा दिया कि वो अपने पति को छोड़कर आ जाए. दोनों मिलकर कोई बिजनेस शुरू कर लेंगे. सूर्या के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है, उसके प्रेमी की उस पर नजर थी. वो चहता था कि वो उसे बेंचकर उसे पैसे दे दे, जिससे वो कोई बिजनेस शुरू कर सके. अभी दोनों बिजनेस की प्लानिंग कर ही रहे थे कि पुलिस ने हत्या के एक पुराने में राजा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एक अपराधी को अपने घर में शरण देने के आरोप में सूर्या के खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया गया. वो पूरी तरह अकेली पड़ गई. कानूनी लड़ाई लड़ने और बिजनेस की तैयारियों में हुए खर्चों की वजह से उसे आर्थिक नुकसान सहना पड़ा था. इसकी भरपाई के लिए उसने अपनी कुछ संपत्ति संपत्ति लक्ष्मी नामक एक महिला को बेच दिया. इसके बाद वो बंगलुरु चली आई और वहां एक कॉलेज में शेफ बनने के लिए एक कोर्स में दाखिला ले लिया.
अपहरण केस में आया नाम, पुलिस ने शुरू की तलाश
इस दौरान जब पैसे कम पड़ने लगे तो उसने लक्ष्मी से कोर्स की फीस भरने में मदद करने का आग्रह किया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया. उल्टे उसने कहा कि यदि उसे पैसे चाहिए तो वो अपनी बची हुई संपत्ति भी उसे बेंच दे. इस पर सूर्या नाराज हो गई. इसी बीच 11 जुलाई को लक्ष्मी के लड़के का अपहरण हो गया. उसने इसका आरोप सूर्या पर लगाते हुए केस दर्ज करा दिया. बच्चे को छोड़ने के एवज में 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई, लेकिन मदुरै पुलिस ने लड़के को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने सूर्या समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
जब विपत्ति में फंसी पत्नी तो पति का ख्याल आया

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



