
IAS टीना डाबी का पहला करवा चौथ, हाथों में रचाई मेहंदी, PHOTOS
AajTak
Karwa Chauth: इसी साल टीना डाबी की IAS प्रदीप गवांडे के साथ शादी हुई है. शादी के बाद उनका यह पहला करवा चौथ का त्योहार था. करवा चौथ पर जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं. उन्होंने सफाई अभियान में हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. करवा चौथ (Karwa Chauth) के मौके पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में उनके हाथों में रची हुई खूबसूरत मेहंदी साफ तौर पर नजर आ रही है.
बता दें कि इसी साल टीना डाबी की IAS प्रदीप गवांडे के साथ शादी हुई है. शादी के बाद उनका यह पहला करवा चौथ का त्योहार था. करवा चौथ पर जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं.
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी की ये तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब वह बीते दिन स्वच्छता अभियान में शामिल हुई थीं. यहां जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर से अपने हाथों में झाड़ू थामी. टीना डाबी ने आम लोगों के साथ गड़ीसर झील पर श्रमदान किया.
जिला कलेक्टर के साथ स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रमदान करके सफाई अभियान में योगदान दिया.
ज़िला कलेक्टर टीना डाबी ने जैसलमेर में गड़ीसर लेक से गुरुवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए चिरंजीवी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/SIkit0jW04
दरअसल, IAS टीना डाबी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो इसके लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं. इसके अन्तर्गत उन्होंने गड़ीसर झील पर शुरू हुए श्रमदान एवं अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












