
IAS की तैयारी में सोनू सूद करेंगे मदद, लॉन्च की कोचिंग स्कॉलरशिप
AajTak
आईएएस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सोनू का यह ऐलान किसी वरदान से कम नहीं है. कई लोगों ने सोनू की इस मदद पर आभार जताया है और उनका धन्यवाद किया है.
सोनू सूद के मदद का दायरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. कोरोना काल में सोनू ने आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर किसी की पूरी मदद की है. उन्होंने इस बुरे दौर से प्रभावित छात्रों की भी सहायता की और अब उनकी मदद करने का यह सिलसिला एक कदम और बढ़ गया है. सोनू ने सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को कोचिंग स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है. Karni hai IAS ki tayyari ✍️ Hum lenge aapki zimmedari 🙏🏻 Thrilled to announce the launch of 'SAMBHAVAM'. A @SoodFoundation & @diyanewdelhi initiative. Details on https://t.co/YO6UJqRIR5 pic.twitter.com/NvFgpL1Llj सोनू ने ट्वीट किया- 'करनी है IAS की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी. 'SAMBHAVAM' को लॉन्च करते हुए रोमांचित महसूस कर रहा हूं, यह @SoodFoundation और @diyanedelhi की पहल है.' आईएएस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सोनू का यह ऐलान किसी वरदान से कम नहीं है. कई लोगों ने सोनू की इस मदद पर आभार जताया है और उनका धन्यवाद किया है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












