
IAS की चार्टर्ड प्लेन में यात्रा... RJD ने घेरी सरकार, मंत्री का पलटवार- दलित अफसर चढ़ गया तो दर्द क्यों?
AajTak
Bihar Chartered Plane Controversy: बिहार की सियासत में इन दिनों एक चार्टर्ड विमान की उड़ान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. 'विमान के किराए' से शुरू हुई यह बहस अब 'जातीय पहचान' और 'प्रशासनिक ईमानदारी' के इर्द-गिर्द सिमट गई है. राजद और सरकार के बीच छिड़ा यह वाकयुद्ध अब सदन से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय है.
बिहार में चार्टर्ड विमान उपयोग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. पूरा मामला तब राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया जब राजद विधायक राहुल शर्मा ने विधानसभा में सीनियर IAS अफसर निलेश कुमार देवरे के खिलाफ 'चार्टर्ड प्लेन का निजी इस्तेमाल' करने का आरोप लगाया.
इसके तुरंत बाद बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने देवरे का बचाव करते हुए कहा कि अधिकारी को दलित समाज से आने के कारण टारगेट किया जा रहा है. यह पूरा विवाद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक तीनों स्तरों पर चर्चाओं में है.
सरकारी प्लेन को निजी संसाधन की तरह उपयोग: राहुल शर्मा राजद विधायक राहुल शर्मा ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पिछले साल जून में Dassault Falcon 2000 चार्टर्ड विमान में सीनियर IAS अधिकारी अपने परिवार सहित दिल्ली से पटना की यात्रा करते दिखे.
उन्होंने कहा “पिछले साल जून में कौन से अधिकारी Dassault Aviation चार्टर्ड प्लेन में आए थे और क्या बिहार सरकार के IAS अधिकारी चार्टर्ड प्लेन में घूमने की क्षमता रखते हैं? सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए.
बता दें कि Falcon 2000 को एक प्रीमियम चार्टर्ड विमान के तौर पर देखा जाता है और जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पटना की एक तरफ की यात्रा का किराया तकरीबन 20 लाख रुपए है. वहीं, दूसरी तरफ अगर पटना से दिल्ली या फिर दिल्ली से पटना में किसी भी आम हवाई जहाज में कोई यात्रा करता है तो उसका किराया कम से कम 5000 रुपए से शुरू होता है.
दलित-पिछड़ा होने की वजह से निशाना: अशोक चौधरी राजद विधायक के आरोपों के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आईएएस निलेश देवरे को जातीय पहचान की वजह से टारगेट किया जा रहा है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









