
I.N.D.I.A. की काट और शक्ति का संतुलन भी... जेपी नड्डा की नई टीम में क्या खास?
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 में जीत की दावेदारी के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी टीम के ऐलान कर दिया है. जिसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 नेताओं को महामंत्री बनाया गया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने सबसे बड़ा दांव मुस्लिम चेहरे को लेकर खेला है, जो विरोधियों के लिए चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही विरोधियों की चिंता बढ़ाने वाला भी है.
साल 2024 की आहट के साथ आम चुनावों की हलचल भी बढ़ती जा रही है. लोक सभा चुनावों का रण सजने लगा है और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में घेराबंदी की कवायद तेज हो गई है. पक्ष-विपक्ष दोनों ही लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं. अपनी ताकत बढ़ने का दावा कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव में जीत का दम भी भर रहे हैं.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है टीम का ऐलान इसी दावेदारी के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी टीम के ऐलान कर दिया है. जिसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 नेताओं को महामंत्री बनाया गया है. बीजेपी की इस नई टीम में शक्ति का संतुलन भी है और विपक्षी एकता के INDIA बनाए जाने के दावे की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है. 38 नेताओं की इस टीम के जरिए जीत के सारे समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है.
मुस्लिम चेहरे पर बीजेपी ने खेला है सबसे बड़ा दांव लेकिन इस लिस्ट में बीजेपी ने सबसे बड़ा दांव मुस्लिम चेहरे को लेकर खेला है, जो विरोधियों के लिए चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही विरोधियों की चिंता बढ़ाने वाला भी है. इस टीम में यूपी से विधान परिषद सदस्य और पार्टी के मुस्लिम चेहरे तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं. तारिक मंसूर पसमांदा बिरादरी से आते हैं. लिहाजा इसे बीजेपी की पसमांदा पॉलिटिक्स से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इसके साथ केरल के अब्दुल्ला कुट्टी को भी पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है.
विधानसभा चुनावों वाले राज्यों पर भी नजर नड्डा की नई टीम में यूपी का दबदबा दिखाई देता है, लेकिन नजर उन राज्यों पर भी है, जहां हाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने गहलोत के सामने चुनौती बड़ी कर दी है. वहीं मध्यप्रदेश की चुनावी जंग को देखते हुए नड्डा की टीम में कैलाश और सौदान सिंह को बरकरार रखा गया है. इसके साथ छत्तीसगढ़ से पूर्व सीएम रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को कोर टीम में जगह मिली है.
बीजेपी को लगातार तीसरी जीत दिलाने की होगी कवायद बीजेपी की कोशिश यही है कि राज्यवार स्थानीय नेताओं का कद बढ़ाकर उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया जाए. विपक्षी एकता की चुनौती को मजबूती से जवाब दिया जाए. पीएम मोदी पहले ही अपने बयान से 24 में जीत की गारंटी की बात कह चुके हैं. अब पीएम के ऐलान को जमीनी हकीकत बनाने और बीजेपी को लगातार तीसरी जीत दिलाने के लिए बीजेपी नई टीम के साथ तैयार है. उधर I.N.D.I.A. गठबंधन भी लगातार रणनीति बना रहा है. मोदी सरकार को घेरने के लिए हर मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठा रहा है.
जल्द होगी विपक्षी दलों की तीसरी बैठक विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग मुंबई में होगी. 26 दलों वाला विपक्षी गुट मुंबई में 15 अगस्त के बाद या सितंबर के पहले सप्ताह में बैठक कर सकते है. अभी तारीख तय नहीं हुई है. विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन की मीटिंग दो राउंड की पटना और बेंगलुरु में हो चुकी है. तीसरी बैठक से पहले 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में 26 पार्टियों के विपक्षी नेता जुटे थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








