
Hyundai i20: नए अवतार में आ रही है ये फीचर-लोडेड कार, जानिए कब होगी लॉन्च
AajTak
Hyundai i20 अपने सेग्मेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये प्रीमियम हैचबैक कार कुछ नए और बड़े बदलाव के साथ बाजार में उतारी जाएगी.
Hyundai की मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार i20 को भारतीय बाजार में जल्द ही एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है. साउथ कोरियन कंपनी ने Hyundai i20 के फेसलिफ्ट मॉडल को हाल ही में पेश किया था, अब इस कार को इंडियन रोड्स पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. भारत, हुंडई के लिए काफी बड़ा मार्केट है और ये कार यहां पर भी ख़ासी मशहूर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही Hyundai i20 फेसिलिफ्ट को यहां के बाजार में लॉन्च किया जाएगा. नई कार में कुछ ख़ास फीचर्स और तकनीक को शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो कि इसे मौजूदा मॉडल के मुकाबले और भी बेहतर बनाएंगे.
Hyundai i20 फेसलिफ्ट में क्या होगा ख़ास:
एक प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर हुंडई आई20 हमेशा से लोगों को पसंद रही है, अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं. फेसलिफ़्टेड i20 में एक नया पेंटाग्राम स्टाइल वाला 16- और 17-इंच व्हील डिज़ाइन दिया गया था. हालाँकि, जो मॉडल भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया है उसके स्पाई शॉट्स में देखें तो पता चलता है कि इस i20 फेसलिफ्ट में अंतर्राष्ट्रीय मॉडल की तुलना में एक अलग डिज़ाइन का व्हील दिया गया है.
कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, बावजूद इसके कट्स और क्रीच लाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें नए डिज़ाइन का हेडलैंप और टेललैंप देखने को मिलेगा. जहां तक इंटीरियर की बात है तो ग्लोबल मार्केट में जो मॉडल पेश किया गया है, उसमें एम्बीएंट लाइटिंग के अलावा अन्य कोई नया फीचर नहीं जोड़ा गया था. ऐसा माना जा रहा है कि, यहां पे भी जो कार पेश की जाएगी उसमें कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है.
पावर और परफॉर्मेंस:
Hyundai i20 को 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जो इंजन के आधार पर या तो पांच-स्पीड मैनुअल, CVT ऑटोमैटिक, iMT या DCT ऑटोमैटिक के साथ आता है. 1.2-लीटर NA इंजन मैनुअल के साथ 83hp लेकिन CVT के साथ 88hp का पावर जेनरेट करता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड 1.0-लीटर इंजन 120hp का पावर आउटपुट देता है. उम्मीद है कि फेसलिफ़्टेड मॉडल में दोनों इंजन विकल्प मिलेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












