
Hyundai EXTER ने मचाई धूम, बुक हो गई 50,000 से ज्यादा गाड़ियां! 75% लोगों ने चुना ये वेरिएंट
AajTak
Hyundai Exter में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें से 26 फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड दिया जा रहा है, यानी ये सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे. इतना ही नहीं, इस एसयूवी में 20 ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जिनको लेकर कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में पहली बार दिया गया है.
हुंडई ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर Hyundai Exter को लॉन्च किया था. कम कीमत... बेहतर माइलेज और जबरदस्त फीचर्स से लैस इस SUV ने बाजार में आते ही इस किफायती एसयूवी ने लोगों के बीच ख़ासी लोकप्रियता हासिल कर ली है. हुंडई ने घोषणा की है कि, अब तक इस SUV के 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग दर्ज कर ली गई है. हुंडई ने Exter को बीते 10 जुलाई को महज 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ CNG वेरिएंट में भी पेश किया गया है.
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरूण गर्ग ने कहा कि, "हुंडई एक्सटर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम काफी खुश हैं. इस एसयूवी ने इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं, ग्राहकों ने इस एसयूवी में बतौर स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं, सेफ्टी फीचर्स को तरजीह दी है. इस एसयूवी के लॉन्च होने के महज 30 दिनों के भीतर ही 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग दर्ज कर ली गई है.
Hyundai EXTER को कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें बेस EX से लेकर, 'S', 'SX', 'SX (O)' और SX (O) Connect शामिल हैं. इसकी कीमत 6.0 लाख रुपये से लेकर 10.10 लाख रुपये तक जाती है. इसके बेस वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है और इसमें CNG का विकल्प नहीं दिया गया है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स केवल EX (O) वेरिएंट में ही दिए जा रहे हैं.
75 प्रतिशत लोगों ने चुना ये वेरिएंट:
कंपनी का कहना है कि, Hyundai Exter के सनरूफ वाले वेरिएंट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, कुल बुकिंग में तकरीबन 75 प्रतिशत लोगों ने सनरूफ वाले वेरिएंट को चुना है. बता दें कि, Exter SX वेरिएंट से सनरूफ फीचर शुरू होता है, जिसकी कीमत 8.00 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है. ये वेरिएंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प में भी उपलब्ध है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस वेरिएंट में
Exter SX वेरिएंट के प्रमुख फीचर्स:

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











