
Hyundai Creta Knight Edition: नई हुंडई क्रेटा लॉन्च, रंग बेहद खास
AajTak
Hyundai ने भातीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग को भुनाने के लिए अपनी लोकप्रिय क्रेटा का नया वर्जन लॉन्च किया है. क्रेटा का नाइट एडिशन वर्जन चार वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. यह डीजल और पेट्रोल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.
भारतीय बाजार में एसयूवी (SUV) की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने क्रेटा का नया वर्जन लॉन्च किया है. क्रेटा पहले से ही हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. अब क्रेटा का नाइट एडिशन (Hyundai Creta Knight Edition) लॉन्च होने से कंपनी को इसकी डिमांड में और तेजी आने की उम्मीद है. हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन की खासियत इसका रंग और पूरे भारत में एक कीमत है.
इतनी है शुरुआती कीमत
कंपनी ने बताया कि हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Creta Knight Edition Ex-Showroom Price) पूरे देश में 13,51,200 रुपये है. कंपनी ने क्रेटा के इस नए वर्जन को चार वेरिएंट (Creta Knight Edition Variants) में उतरा है. इसका बेस मॉडल पेट्रोल 6MT S+ है. बेस मॉडल 6MT S+ की शुरुआती कीमत डीजल इंजन के लिए 14,47,200 रुपये है. इसी तरह टॉप मॉडल iVT SX (O) के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17,22,000 रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 18,18,000 रुपये है.
कंपनी ने किए कई बदलाव
इस लॉन्चिंग के साथ ही हुंडई ने MY22 Creta में भी कई बदलाव किए हैं. कंपनी ने सभी वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम फिट किया है. टॉप मॉडल के डीजल और पेट्रोल दोनं वेरिएंट में न्यू डेनिम ब्लू कलर के साथ ग्लॉसी ब्लैक सेंटर कंसोल दिया गया है. कंपनी ने इस मौके पर यह भी बताया कि आने वाले समय में वह क्रेटा 1.5-लीटर पेट्रोल एस ट्रिम में iMT (इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) पेश करने वाली है.
जोड़े गए ये नए फीचर्स

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











