
Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी eVTOL, क्या खत्म हो जाएगी हेलीकॉप्टर की जरूरत?
AajTak
Hyundai Flying Taxi: इलेक्ट्रिक कार के बाद अब इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट पर भी तमाम कंपनियां फोकस कर रही हैं. Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी eVTOL का नया वेरिएंट पेश किया है. कंपनी का कहना है कि ये टैक्सी साल 2028 तक प्रोडक्शन रेडी हो जाएगी. इस तरह के छोटे एयरक्राफ्ट मुख्य रूप से हेलीकॉप्टर वाले काम कर पाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
CES यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं. इस इलेक्ट्रॉनिक शो में वीइकल मैन्युफैक्चर्र्स भी नए-नए प्रोडक्ट्स को दिखा रहे हैं. Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का नया प्रोटोटाइप पेश किया है. वैसे तो Hyundai ने साल 2020 में eVTOL का प्रोटोटाइप पहली बार दिखाया था.
उस वक्त कंपनी ने कहा था कि ये eVTOL जल्द ही Uber के एयर टैक्सी नेटवर्क का हिस्सा होगा. हालांकि, अब ये कहानी पूरी तरह से बदल चुकी है. Uber ने अपने एयर टैक्सी नेटवर्क को दूसरे स्टार्टअप को बेच दिया गया है.
यहां तक ही एयर टैक्सी इंडस्ट्री भी जूझ रही है. अभी तक इस इंडस्ट्री को कमर्शियल सर्विस शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है. अब Hyundai ने EVTOL का नया वर्जन पेश किया है. इस यूनिट को तैयार कर रही कंपनी का नाम Supernal है. कंपनी का कहना है कि ये प्रोडक्ट साल 2028 तक प्रोडक्शन के लिए तैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- जब रिमोट से चलती हुई स्टेज पर पहुंची Sony Afeela, बेहद खास है ये इलेक्ट्रिक कार
Supernal की मानें तो S-A2 कॉन्सेप्ट 120mph की स्पीड पर उड़ सकता है. इस फ्लाइंग टैक्सी को 1500 फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है. इसमें अच्छी खासी बैटरी मिलती है, जिसकी मदद से ये टैक्सी 25 से 40 मील की दूरी तय कर सकती है.
इसमें चार लोग बैठ सकते हैं. इस तरह की दूरी तय करने के लिए सामान्य तौर पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता है. कंपनी का कहना है कि ये एयरक्राफ्ट बहुत कम आवाज करेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












