
Humid Weather: 35 डिग्री पारा, चिपचिपाहट और पसीने की धारा... क्यों जून से भी ज्यादा जुलाई में रुला रही गर्मी?
AajTak
जून में आमतौर पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच जाता है जबकि जुलाई में औसत अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस रहता है इसके बाद भी जुलाई या अगस्त की गर्मी हमें ज्यादा सताती है. आइये जानते हैं, इसकी वजह.
देश के राजधानी दिल्ली में इस साल जुलाई में महीने में कुछ अजीब मौसम देखने को मिला. यहां कभी बारिश हुई तो बेतहाशा बारिश हुई, या फिर कभी मॉनसूनी बरसात के लिए लोग तरफ गए लेकिन इस बीच उमस वाली गर्मी हमेशा बरकरार रही. दिल्ली में इस महीने कहीं बारिश तो कहीं सूखा वाला मौसम भी रहा लेकिन उमस हर इलाके में सता रही है. हालांकि ये हाल सिर्फ देश की राजधानी की नहीं है. देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी के बीच बारिश का सिलसिला जारी है. लेकिन उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का हाल-बेहाल है.
आसमान में सूरज की लुका-छिपी जारी है लेकिन गर्मी का कहर लगातार बना हुआ है. जिस्म पर चिपचिपापन और पसीने से गीले कपड़े इन दिनों की आम परेशानी है. बढ़ती उमस यानी आर्द्रता सुबह से लेकर रात तक परेशानी का सबब बनी हुई है. दिल्ली में जुलाई का औसत अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा है. लेकिन इस वक्त की खतरनाक गर्मी जून के 48 डिग्री के तापमान से भी ज्यादा सता रही है. क्या आपने सोचा है कि बारिश होने के बाद उमस इतनी बढ़ क्यों जाती है और ये उमस भरी गर्मी मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से भी ज्यादा क्यों रुलाती है? आइये जानते हैं..
कैसे बढ़ जाती है उमस?
दरअसल, मई और जून में इतनी भीषण गर्मी होती है कि ये मौसम को एकदम शुष्क बना देती है और वातावरण में मौजूद नमी बेहद कम हो जाती है. लेकिन इसके बाद जब बारिश पड़ती है तो ये राहत नहीं कहर बन जारी है. इस दौरान तपती धरती पर पानी की कुछ बूंदें पड़ती है तो गर्म जमीन से भाप निकलती है. ये भाप वातावरण में नमी को बढ़ाती है. इस बारिश से तापमान में गिरावट तो आती है लेकिन ये मामूली गिरावट होती है, तो बारिश के बाद हमें बढ़ते तापमान के साथ नमी भी महसूस होती है, जिससे उसम भी झेलनी पड़ती है. हालांकि इस साल बारिश भी असामान्य है. एक दिन भयंकर बारिश होती है तो अगले 10 दिन एक बूंद भी नहीं बरसती. ऐसे में बारिश के समय तापमान कम होने वाली वक्ती राहत भी नहीं मिल रही.
यह भी पढ़ें: बारिश की कमी से जूझ रही राजधानी! आज होगी भरपाई? मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
उमस वाली गर्मी में आता है ज्यादा पसीना!

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









