
'Honey' के साथ Dhoni की Tea-Date, वाइफ साक्षी ने शेयर की Photo
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्डकप में मेंटरशिप करने के बाद वापस अपने घर रांची आ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय से दूर हो चुके महेंद्र सिंह धोनी लगातार फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्डकप में मेंटरशिप करने के बाद वापस अपने घर रांची आ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय से दूर हो चुके महेंद्र सिंह धोनी लगातार फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर अब MS धोनी की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां वो रंग-बिरंगे तोते के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. (Photo: CSK)
एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल तस्वीरें साझा कीं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं. यहां एमएस धोनी एक रंग-बिरंगे तोते को अपने कंधे पर बिठाए हुए हैं और चाय का लुत्फ उठा रहे हैं. एमएस धोनी के फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं. (Photo: CSK) Chumma Kili! 🦜💛#Thala #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/oGZjbvhpKS
महेंद्र सिंह धोनी की पहले भी इस तरह की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जहां वो अपनी बेटी जीवा के साथ एक पक्षी संग मस्ती करते नज़र आ रहे हैं. यूएई से लौटे एमएस धोनी लगातार अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं.

Gautam Gambhir Visit Maa Baglamukhi Temple Nalkheda: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले गंभीर का यह दौरा 'विजय' और 'आस्था' के संगम के रूप में देखा जा रहा है.












