
Honda-Nissan ने मिलाया हाथ! ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी के लिए MoU पर किया हस्ताक्षर, जानें क्या है इसके मायने
AajTak
Honda-Nissan Merger: आखिरकार सभी अटकलों को विराम देते हुए होंडा और निसान ने एक साथ आने का ऐलान करते हुए एक ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी के लिए MoU साइन किया है. निसान और होंडा का लक्ष्य एक साथ मिलकर सबसे बड़ी कार कंपनी बनाने का है.
दुनिया के ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी चर्चा हो रही थी. जापानी दिग्गज कार कंपनियां निसान, होंडा और मित्सुबिशी के बीच मर्जर की ख़बरें आ रही थीं. आखिरकार सभी अटकलों को विराम देते हुए इन तीनों कंपनियों ने एक साथ आने का ऐलान करते हुए एक ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी के लिए MoU साइन किया है. निसान और होंडा का लक्ष्य एक साथ मिलकर सबसे बड़ी कार कंपनी बनाने का है. जापानी वाहन निर्माता होंडा मोटर कंपनी और निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने मित्सुबिशी मोटर्स के साथ मिलकर सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने संभावित विलय पर चर्चा शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस प्रस्तावित विलय में एक ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी की शुरुआत करने की योजना शामिल हैं. जिसे इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में टेस्ला और चीनी कार कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) जैसे प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करने की योजना के तौर पर देखा जा रहा है.
30 ट्रिलियन येन का टार्गेट:
कंपनी का कहना है कि, इस विलय का लक्ष्य 30 ट्रिलियन येन (लगभग 16.30 लाख करोड़ रुपये) की वार्षिक बिक्री और 3 ट्रिलियन येन (1.62 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट प्राप्त करना है. ये तीनों कंपनियां आगामी जून 2025 तक चर्चाओं को अंतिम रूप देने की योजना बना रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये होल्डिंग कंपनी के अगस्त 2026 तक चालू हो सकती है. होल्डिंग कंपनी की शुरुआत के साथ ही होंडा और निसान दोनों के शेयरों को जुलाई और अगस्त 2026 के अंत में डीलिस्ट किया जाएगा, जिसे बाद में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करने की योजना है.
होंडा, निसान और मित्सुबिशी मिलकर प्रतिवर्ष लगभग 8 मिलियन वाहनों का उत्पादन करेंगे, जिससे वे टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन और वोक्सवैगन एजी जैसी ग्लोबल दिग्गजों को टक्कर देने में सक्षम होंगे. इस ज्वाइंट वेंचर में होंडा का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा क्योंकि वो इस साझेदारी की सबसे बड़ी कंपनी है. दूसरी ओर निसान की डूबती नैया को एक बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है.
नई तकनीक पर होगा काम:
अस्तित्व में आने के बाद ये ज्वाइंट होंल्डिंग कंपनी दुनिया के ऑटोमोबाइल बाजार को एक नया रूख देगी. जहां नंबर एक और दो की पोजिशन पर टोयोटा और फॉक्सवैगन मौजूद हैं वहां होंडा-निसान को अपनी उपस्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा. इस ज्वाइंट वेंचर के तहत नई तकनीकी, व्हीकल प्लेटफॉर्म और डिजाइन पर काम किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











