
Honda Amaze हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए इन कारों के भी दाम, जानिए किसके कितने बढ़े रेट
AajTak
Honda Car Price Hike: होंडा इंडिया (Honda India) ने अपने 4 फ्लैगशिप कार मॉडल की कीमतें बढ़ा दी हैं. इससे पहले होंडा ने अप्रैल के महीने में भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई थींं.
होंडा इंडिया (Honda India) ने अपनी चार फ्लैगशिप कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. होंडा सिटी (Honda City), अमेज (Honda Amaze), WR-V और जैज (Honda Jazz) के रेट में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल के बाद ये दूसरा मौका है जब होंडा इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है.
मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अमेज, WR-V और जैज की कीमतों में 11,900 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. होंडा सिटी के फोर्थ जेनरेशन (Honda City 4th gen) के रेट में सबसे अधिक इजाफा हुआ है.
होंडा WR-V SUV
बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार, Honda WR-V SUV के पेट्रोल वेरिएंट का रेट 11,900 रुपये बढ़ा है. वहीं, डीजल वेरिएंट के रेट में 12,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ी हुई कीमत के बाद Honda WR-V SUV की शुरुआती कीमत 8.88 लाख रुपये बढ़कर 9 लाख रुपये हो गई है और टॉप वेरिएंट की कीमत 12.44 लाख रुपये (Ex Showroom) पहुंच गई है.
होंडा सिटी
होंडा सिटी फोर्थ जेनरेशन (Honda City) सेडान का मैन्यूअल वेरिएंट अब 9.50 लाख रुपये में आएगा. पहले इसकी कीमत 9.30 लाख रुपये (Ex Showroom) थी. इसके अलावा, पांचवें-जेनरेशन की होंडा सिटी की भी कीमतें बढ़ी हैं. इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में 17,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई. पांचवीं जेनरेशन की सिटी सेडान की कीमत अब 11.46 लाख रुपये से शुरू होगी और 15.47 लाख रुपये तक जाएगी (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं).

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











