
Honda की इस बाइक में आग लगने का खतरा! कंपनी ने वापस मंगाई मोटरसाइकिल्स, यहां करें चेक
AajTak
Honda CB300R को कंपनी ने पिछले साल जनवरी महीने में कई बड़े बदलाव के साथ पेश किया था. अब इसके क्रैंककेस कवर में कुछ खामियां सामने आई हैं, जिससे सीलिंग प्लग को ढीला होने पर ऑयल लीक होने का खतरा है. इससे आग भी लग सकती है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बड़े जोर-शोर से 300सीसी सेग्मेंट में अपनी मशहूर बाइक CB300R को लॉन्च किया था. अब इस पावरफुल बाइक पर आग लगने का खतरा मंडरा रहा है. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बाइक के 2022 मॉडल के कुछ यूनिट्स को रिकॉल किया है. इन यूनिट्स की जांच कंपनी द्वारा मुफ्त में की जाएगी और इन्हें ठीक किया जाएगा.
कंपनी ने बताया है कि, इस रिकॉल से प्रभावित यूनिट्स के क्रैंककेस में कुछ खामी देखने को मिली है. संभव है कि मैन्युफैक्चरिंग के दौरान ये क्रैंककेस कवर ठीक ढंग से न लगे हों. यह गर्मी के कारण सीलिंग प्लग को ढीला कर सकता है. यदि सीलिंग प्लग निकल जाता है, तो इंजन का तेल बाहर निकल सकता है और बाइक के गर्म हिस्सों में आग लग सकती है.
इतना ही नहीं, ये भी संभावना है कि, यदि तेल बाहर निकलता है तो हो सकता है कि तेल टायर के संपर्क में आ जाए और ग्रिप कम हो जाए, यदि सवार के शरीर पर गर्म तेल के छींटे पड़ जाते हैं, तो उसे गंभीर चोटें भी लग सकती हैं. या फिर टायर पर तेल पड़ने के चलते बाइक के फिसलने का भी खतरा है. कुल मिलाकर ऐसी परिस्थिति में बाइक ड्राइव करना खतरनाक हो सकता है.
क्या करना होगा आपको:
यदि आप भी Honda CB300R के मालिक हैं तो, कॉल, ईमेल या एसएमएस के माध्यम से, कंपनी CB300R के ग्राहकों से संपर्क करेगी, जिन्हें अपने निकटतम बिगविंग डीलरशिप पर जाना होगा और अपनी मोटरसाइकिल की जांच करानी होगी. ग्राहक बिगविंग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, अपनी बाइक की वाहन पहचान संख्या (वीआईएन) दर्ज कर इस बात की तस्दीक कर सकते हैं कि उनकी बाइक इस रिकॉल (Recall) का हिस्सा है या नहीं.
रिकॉल की जांच के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: Honda CB300R Recall

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












