
Holi Stock Market Color: लाल रंग से डर लगता है! आपका पोर्टफोलियो भी हो चुका है बेरंग, इस होली पर फिर करें ये उपाय
AajTak
Holi Special Tips: पोर्टफोलियो का गहरा लाल होने का मुख्य कारण ये है कि आपने बिना सोचे-समझे शेयर खरीदे हैं, सस्ते स्टॉक्स के चक्कर में वो शेयर खरीद लिए जो, बाजार की गिरावट में सबसे ज्यादा और सबसे पहले गिरता है.
होली के मौके पर बाजार रंग-बिरंगे रंगों से भरा हुआ है. लेकिन उस बाजार का क्या, जो केवल लाल रंगों से पटा पड़ा है. लोग इस इंतजार में हैं कि कब बाजार का रंग बदलेगा? जी हां, हम बात शेयर बाजार (Share Market) की कर रहे हैं. अधिकतर लोगों के पोर्टफोलियो का रंग लाल हो चुका है, खासकर नए निवेशकों के तो पोर्टफोलियो का रंग लाल होने के साथ ही चेहरे का रंग भी उड़ रखा है.
दरअसल, पिछले 6 महीने से शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है. हर किसी का पोर्टफोलियो बेरंग हो रखा है. पिछले 6 महीने में इंडेक्स यानी सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं. जबकि अधिकतर पोर्टफोलियो 30 से 40 फीसदी तक गिर चुके हैं.
पोर्टफोलियो का रंग देखा नहीं जाता है....
कुछ नए निवेशकों के पोर्टफोलियो में तो शेयर 50 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं. वैसे जब भी गिरावट आती है तो स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में उसका सबसे ज्यादा असर होता है. इस गिरावट में भी वैसे स्टॉक्स का ही सबसे ज्यादा बुरा हाल है, जो फंडामेंटली मजबूत नहीं हैं. ऐसे स्टॉक्स 70 फीसदी तक टूट चुके हैं. अब जिन निवेशकों के पास ऐसे शेयर शेयर हैं, उनके पोर्टफोलियो का रंग का अंदाज लगाया जा सकता है.
पोर्टफोलियो में लाल रंग गहराने के ये कारण
सबसे पहले जानते हैं कि आपके पोर्टफोलियो का रंग गहरा लाल कैसे हुआ? पहला कारण तो आप ये कह सकते हैं कि बाजार गिरा है तो हर स्टॉक्स पर उसका असर होता है. लेकिन कुछ निवेशका का खासकर रिटेलर के पोर्टफोलियो का रंग काफी गहरा लाल हो चुका है. इसका एक बड़ा कारण ये है कि रिटेल निवेशक वैसे स्टॉक्स में फंस जाते हैं, जो फंडामेंटली मजबूत नहीं होते, जब बाजार में जोरदार तेजी रहती है तो फिर ऐसे स्टॉक्स भी भागने लगते हैं और निवेशक लोभ में पड़कर फंस जाते हैं. लेकिन जब बाजार गिरता है तो फिर ऐसे स्टॉक्स बिखरे जाते हैं, कुछ स्टॉक्स का अभी यही हाल है, 70 फीसदी तक टूट चुके हैं, अब ये उम्मीद करना कि अगले कुछ महीनों में ही ऐसे स्टॉक्स 70 फीसदी तक चढ़ जाएंगे, ये संभव नहीं है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












