
Holi Special Trains: होली पर जाना है घर... नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
AajTak
होली के त्यौहार के मद्देनजर भारतीय रेलवे हर बार होली स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार भी रेलवे होली के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पूर्व मध्य रेलवे होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों में कई वन वे होली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है.
होली का त्यौहार नजदीक है. इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ होती है और कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. होली के त्यौहार के मद्देनजर भारतीय रेलवे हर बार होली स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार भी रेलवे होली के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पूर्व मध्य रेलवे होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों में कई वन वे होली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है.
पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा. इसमें नारंगी-गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर, कामाख्या-आनंद विहार के मध्य 01-01 जोड़ी और गोमतीनगर से भागलपुर, मालदा टाउन, गोरखपुर से हावड़ा, आसनसोल और गाजीपुर सिटी से सियालादह के मध्य एक-एक वन-वे होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और पूरा शेड्यूल

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











