
Holi Special Trains: रेलवे ने जारी की 10 और होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, देखें रूट और स्टॉपेज
AajTak
Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है, जिनमें लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी. आइए देखते हैं इन ट्रेनों का टाइम शेड्यूल.
देश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले यूपी, बिहार समेत कई अन्य प्रदेशों के लोग होली का त्योहार मनाने अपने घर आ रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है. कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल साबित हो रहा है. इस बीच भारतीय रेलवे भी हर साल की तरह इस साल की भारी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है.
रेलवे ने कुछ और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जिनकी डिटेल हम आपको बताने जा रहे हैं. इन ट्रेनों के परिचालन से विशेष रूप से यूपी-बिहार के यात्रियों तो काफी सुविधा मिलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
Holi Special Trains List: होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
> गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल
छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









