
Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक
AajTak
Holi Bhai Dooj 2025: सनातन धर्म में होली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज के त्योहार का अपना ही महत्व है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं.
Holi Bhai Dooj 2025: भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है. इसके अलावा, होली के बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भी भाई दूज मनाने की परंपरा है. इसे भ्राता द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का तिलक करती हैं. उसका स्वागत, सत्कार करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.
तिलक लगाने का ये रहेगा मुहूर्त
इस बार होली भाई दूज की द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा तो ऐसे में आज सुबह से शाम 4 बजकर 58 मिनट तक तिलक किया जा सकता है.
कैसे करें भाई का तिलक?
भाई को तिलक करने से पहले पूजा की थाली तैयार करें. इसमें एक दीप जलाकर रख लें. शुद्ध केसर की कम से कम 27 पत्तियां रखें. उसमें शुद्ध लाल चंदन और गंगाजल मिलाएं. साफ चांदी की कटोरी या पीतल की कटोरी में यह तिलक तैयार करें. अपने भाई को तिलक करने से पहले यह कटोरी भगवान विष्णु के श्री चरणों में रखें. ॐ नमो नारायणाय मंत्र का 27 बार जाप करें. अब यह तिलक सबसे पहले भगवान गणपति और विष्णु जी को करें.
इसके बाद भाई को एक चौकी पर बैठाएं. यह तिलक अपने भाई को उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके तिलक करें. अब बहन अपने भाई को मिठाई खिलाएं और भाई भी अपनी बहन का मुंह मीठा कराएं. ऐसा करने से भाई-बहन का स्नेह हमेशा के लिए बना रहेगा. तिलक के बाद भाई की आरती उतारें और मन ही मन उसके भाग्योदय व लंबी उम्र की कामना करें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











