
Holi 2022: फोन में चला जाए पानी या रंग, तो रखें इन 7 बातों का ध्यान, वर्ना होगा मोटा खर्चा
AajTak
Holi 2022: इस होली अगर आपका फोन पानी में गिर जाए, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं खर्चे से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए.
होली रंगों का त्योहार है और रंगों का मजा पानी के बिना अधूरा लगता है. इन सब के बीच कई बार लोगों के स्मार्टफोन में पानी चला जाता है, तो कई बार स्मार्टफोन ही पानी में चला जाता है. आनन फानन में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हो जाता है. आज हम ऐसे ही कुछ गलतियों की चर्चा करेंगे, जिन्हें ध्यान में रखें तो पानी में जाने के बाद भी आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा.
स्मार्टफोन में पानी चला जाए तो सबसे पहला काम है, उसे ऑफ करना. फोन को स्विच्ड ऑफ करने के साथ ही आपको उसका कवर भी निकाल देना चाहिए. अगर आप फोन पर स्क्रीन गार्ड यूज करते हैं, तो पानी या रंग जाने के बाद उसे भी तुरंत ही रिमूव कर दें. ऐसा करने से आपके फोन में और ज्यादा पानी नहीं जाएगा. वहीं स्विच्ड ऑफ होने की वजह से फोन में करेंट का फ्लो रुका रहेगा, जिससे शॉर्ट सर्किट नहीं होगा.
हैंडसेट को सूखे कपड़े से साफ करें. अपने स्मार्टफोन को अच्छी तरह से क्लिन करें. ध्यान रखें कि आप स्मार्टफोन के सभी हिस्सों (जितने बाहर हैं) को अच्छी तरह से सूखे कपड़े से पोछ दें. इससे फोन में मौजूद पानी सूखेगा. ऐसा ना सोचें कि अब देर हो गई हैं. क्योंकि पानी पोछ देने से आपका फोन किसी महंगे खर्च से बच सकता है.
अगला कदम सिम कार्ड को रिमूव करना है. फोन को कपड़े से पोछने के बाद ही आपको सिम कार्ड स्लॉट रिमूव कर देना चाहिए. इससे कम से कम आपका सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड सुरक्षित रहेगा.
अब फोन को वैक्यूम बैग में रख दें, जिससे इसमें गया पानी बाहर आएगा. इसके लिए आपको एक प्लास्टिक बैग चाहिए होगा, जो जिप लॉक के साथ आता हो. फोन को इस बैग में रखने के बाद जिप लॉक करें और एक स्ट्रॉ लगाएं. अब स्ट्रॉ की मदद से बैग की सारी हवा को निकला दें और बैग को अच्छी तरह से लॉक कर दें.
फोन को चावल के डिब्बे में रख दें. चावल से भरे डिब्बे में फोन रखने से उसके अंदर का पानी एवापोरेट हो जाएगा. औसतन दो रात के लिए आपको अपना फोन चावल में दबा कर छोड़ देना चाहिए, लेकिन आप चाहें तो रात भर भी उसे छोड़ने के बाद बाहर निकाल सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











