
Holashtak 2026: आज से लग गया है होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये शुभ काम!
AajTak
Holashtak 2026:होली से आठ दिन पहले शुरू होने वाला होलाष्टक शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय भक्त प्रह्लाद की यातनाओं और कामदेव के भस्म होने से जुड़ा है, इसलिए इसे संयम और साधना का काल माना जाता है.
Holashtak 2026 Start Date: आज यानी 24 फरवरी 2026, मंगलवार से होलाष्टक शुरू हो गया है. सुबह 7:01 बजे जैसे ही फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि लगी, वैसे ही 'होलाष्टक' का आगाज हो गया. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से लेकर होलिका दहन तक के ये 8 दिन बेहद 'भारी' माने जाते हैं. अगर आप कोई नया या शुभ काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय शुभ नहीं माना जाता है. क्योंकि इन 8 दिनों में शुभ कार्यों पर पूरी तरह पाबंदी लग जाती है. आइए जानते हैं कि आखिर इन दिनों में क्या-क्या करने की मनाही है और इसके पीछे का असली कारण क्या है.
24 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक प्रातः सन्ध्या - सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 01 मिनट तकअभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तकविजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तकगोधूलि मुहूर्त - शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 05 मिनट तकव्रत-त्योहार - दुर्गाष्टमी व्रत, होलाष्टक आरंभ
होलाष्टक में क्या न करें? परंपरा और ज्योतिष के अनुसार, इन 8 दिनों में कुछ खास कार्यों को करने से बचना चाहिए क्योंकि उनका फल शुभ नहीं मिलता:
मांगलिक कार्यों पर रोक: इन 8 दिनों में विवाह (शादी), सगाई, मुंडन, और नामकरण जैसे संस्कार बिल्कुल नहीं किए जाता. माना जाता है कि इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होती, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है.
नए घर में प्रवेश (Griha Pravesh): अगर आपका नया घर बनकर तैयार है, तो होलाष्टक में गृह-प्रवेश की गलती न करें. मान्यता है कि इस समय घर में प्रवेश करने से मानसिक अशांति और कलह बढ़ सकती है. होली के बाद ही नए घर की खुशियां मनाएं.
नया बिजनेस या स्टार्टअप: किसी भी नए व्यापार की शुरुआत या दुकान का उद्घाटन इन 8 दिनों में टाल देना चाहिए. ज्योतिषियों का मानना है कि होलाष्टक में शुरू किया गया काम आर्थिक नुकसान दे सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












