
HMPV वायरस पर चीन में क्या चल रहा है, क्या कोरोना संकट की तरह सच छुपा रहा है?
AajTak
चीन का कहना है कि देश में HMPV वायरस की रफ्तार कम होने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है. ताजा रिपोर्ट में चाइना सीडीसी ने कहा कि देश में इस वायरस का खतरा उच्च स्तर पर बना हुआ है.
भारत में धीरे-धीरे HMPV वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. देश में अब तक इस वायरस के 12 मामले सामने आए हैं. चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में अब आसपास के कई देश भी आ गए हैं. ऐसे में इस वायरस का चीन में क्या असर हैं इस पर गौर करने की जरूरत है.
ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि चीन में HMPV वायरस को लेकर खतरा बना हुआ है. फिर भी वहां से वायरस की खबरें सामने क्यों नहीं आ रही है? कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चीन दावे कर रहा है कि इस समय अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं, वे सामान्य फ्लू से जूझ रहे हैं. सामान्य फ्लू और एचएमपीवी के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं. ऐसे में चीन को लेकर भ्रम भी फैलाया जा रहा है.
तो चीन में कैसे हैं हालात?
कई रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि चीन में एचएमपीवी वायरस नियंत्रण से बाहर हो चुका है. अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं. इससे लोगों की मौतें हो रही हैं. लेकिन सच्चाई इससे अलग है. चीन का कहना है कि देश में HMPV वायरस की रफ्तार कम होने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है. ताजा रिपोर्ट में चाइना सीडीसी ने कहा कि देश में इस वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है.
कोरोना के आंकड़े छिपाकर भी चीन ने की थी भारी गलती
चीन ने 31 दिसंबर 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया था कि वुहान में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है. ये बीमारी कोरोना वायरस से हो रही थी. लेकिन चीन के बताने से डेढ़ महीने पहले से ही कोरोना वायरस फैल गया था.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









