
HIV संक्रमित 270 जोड़ों की कराई शादी, जाति-धर्म से ऊपर उठकर थामा एक दूसरे का हाथ
AajTak
यूपी के आगरा में एचआईवी संक्रमित 270 मरीजों की शादी कराई गई है. इसमें इस साल 30 संक्रमित जोड़े विवाह के बंधन में बंधे. शादी कराने वाली संस्था का कहना है कि इन मरीजों से इनके परिवार वालों ने दूरी बना ली थी. इन सभी ने जाति धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे का हाथ थामा है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक संस्था ने एचआईवी एड्स से पीड़ित 270 मरीजों की शादी करवाई है. एचआईवी संक्रमित महिला-पुरुष एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर के लिए हमसफर बन चुके हैं. आगरा में अब तक 135 HIV पीड़ित जोड़े विवाह के बंधन में बंध चुके हैं.
इस वर्ष 15 HIV एड्स पीड़ित जोड़ों की शादी सामाजिक संस्था एलिवन ओमन्स ने करवाई है. यह सभी वह मरीज हैं, जिनसे लोगों ने रिश्ता तोड़ लिया था. अधिकांश मरीजों के सगे संबंधी भी बीमारी की वजह से दूर हो गए.
सामाजिक संस्था ने एचआईवी पीड़ित मरीजों की जिंदगी में नया रास्ता दिखाया. यह सभी मरीज जाति धर्म के बंधन से ऊपर उठकर एक दूसरे से शादी कर चुके हैं. कुछ मरीजों के परिवार भी उनकी शादी में शामिल हुए.
ART 'एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी' सेंटर के आंकड़े बताते हैं कि आगरा में कुछ 11665 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हैं. इनमें पुरुष 6787, महिलाएं 4127, ट्रांसजेंडर किन्नर 51 हैं. वहीं मेल चाइल्ड की संख्या 445 और फीमेल चाइल्ड की संख्या 255 है.
एक साल में 82 गर्भवती महिलाओं की कराई गई डिलीवरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










