
Hindenburg New Target: कल हिंडनबर्ग ने किया था खुलासा, आज 'बर्बाद' हो गई ये कंपनी, एक ही दिन में 80% गिरे शेयर
AajTak
Hindenburg New Target: हिंडनबर्ग के मुताबिक डोजी मोंबोसी ने नाइजीरिया का पहला मोबाइल पेमेंट ऐप बनाने का दावा किया है, वो मनगढ़ंत है. हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि उसने हकीकत में इस ऐप को बनाने वाले से संपर्क किया और उसने डोजी मोंबोसी के दावों को गलत बताया है.
अमेरिका-बेस्ट शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने इस साल का चौथा टारगेट तलाश लिया है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने मंगलवार को टिंगो ग्रुप में कथित फर्जीवाड़े को लेकर खुलासा किया था. इस खुलासे के बाद पिछले करीब 20 घंटों में ही टिंगो ग्रुप के शेयरों (Tingo Share) में भूचाल आ गया है. इतनी बड़ी गिरावट तो अडानी ग्रुप के किसी शेयरों में देखने को नहीं मिली थी.
दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च जब भी किसी कंपनी को लेकर खुलासा करता है, तो एक के बाद एक कई ट्वीट करता है, जिसमें कंपनी की गड़बड़ियों को दर्शाता है. इस बार हिंडनबर्ग ने Tingo ग्रुप के फाउंडर डोजी मोंबोसी (Dozy Mmobuosi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंडनबर्ग ने टिंगो ग्रुप के फाइनेंशियल्स पर सवाल उठाते हुए उसे स्कैम करार दिया है.
हिंडनबर्ग के खुलासों से बिखरा शेयर
जिसके बाद Tingo ग्रुप के शेयर बिखर गए हैं. टिंगो इंक (Tingo Inc) के शेयर 80 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं. फिलहाल शेयर 80.73 फीसदी गिरकर 0.064 डॉलर पर आ चुका है. बता दें, इस साल की शुरुआत में डोजी मोंबोसी काफी चर्चा में थे. उन्होंने सॉकर टीम शेफील्ड यूनाइटेड को खरीदने की कोशिश की थी.
NEW FROM US: Tingo Group: Fake Farmers, Phones, and Financials—The Nigerian Empire That Isn’thttps://t.co/V9ug1dli3w (1/n)

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











