
Himani Narwal Murder Case: लाश बरामद, कातिल गिरफ्तार और हाथ में सबूत... फिर भी उलझी है हिमानी नरवाल के कत्ल की गुत्थी
AajTak
एक मामले की दो तस्वीरें हैं. पहली तस्वीर में रोहतक के सांपला इलाके में मौजूद पुलिस वालों ने दिन के उजाले में एक बैग को खोला. दूसरी तस्वीर में एक शख्स रात के अंधेरे में एक बैग लिए बेफिक्र चलता दिखाई दिया. दोनों ही तस्वीरों में जो बैग है, वो एक ही है.
Himani Narwal Murder Case: इस बार हरियाणा में एक बैग से एक लाश बाहर आई. वो लाश कांग्रेस कार्यकर्ता और कानूनी पढ़ाई की छात्रा हिमानी नरवाल की थी. हिमानी उस वक्त चर्चाओं में आई थी, जब वो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ नजर आई थी. अब हरियाणा पुलिस ने हिमानी के कातिल को पकड़ने का दावा तो किया है, लेकिन अभी तक कत्ल की वजह और मोटिव बताने को पुलिस तैयार नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी कहानी.
दो अलग-अलग तस्वीरें, पर बैग एक एक मामले की दो तस्वीरें हैं. पहली तस्वीर में रोहतक के सांपला इलाके में मौजूद पुलिस वालों ने दिन के उजाले में एक बैग को खोला. दूसरी तस्वीर में एक शख्स रात के अंधेरे में एक बैग लिए बेफिक्र चलता दिखाई दिया. दोनों ही तस्वीरों में जो बैग है, वो एक ही है. पहली तस्वीर उस वक्त की थी, जब कातिल लाश को बैग में डाल कर उसे ठिकाने लगाने जा रहा था. जबकि दूसरी तस्वीर तब की थी, जब पुलिस वाले उसी बैग को खोल कर उसमें से लाश बाहर निकाल रहे थे.
आराम से बैग लेकर जा रहा था कातिल तस्वीरों की बात ये समझाने और समझने के लिए बहुत ज़रूरी है कि जब एक क़ातिल क़त्ल के बाद लाश को किसी बैग में ठूंस कर उसे ठिकाने लगाने निकलता है, तब उसकी चाल, उसकी बॉडी लैंग्वेज कैसी होती है? कम से कम इस मामले के आरोपी कातिल की चाल-ढाल को देख कर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि इस वक्त वो किसी लाश को बैग में ढो रहा है. ऐसा लग रहा मानो सचमुच बैग में जरूरत के सामान रख कर ये किसी सफ़र पर जा रहा है. खैर चलिए अब इसके इस सफर की पूरी कहानी जान लेते हैं.
1 मार्च 2025, सुबह 11 बजे, सांपला बस स्टैंड रोहतक दिल्ली हाईवे के करीब चौधरी छोटूराम चौक है. फ्लाईओवर के ठीक नीचे आसपास कुछ खुला इलाका और झाड़ियां हैं. सुबह एक राहगीर जब वहां से गुजरा तो उसकी नजरें झाड़ी के पीछे लावारिश पड़ी काले रंग के एक बड़े से बैग पर पड़ी. वैसे भी आजकल लावारिस बैग जो अच्छा खासा बड़ा हो, उसे देखकर लोगों को फौरन शक होने लगता है. वजह ये है कि इधर कुछ वक्त से बैग में लाश को ठिकाने लगाने का सिलसिला पूरे देश में एक जैसा हो चला है. लिहाजा, उस राहगीर ने भी फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को इस बैग की खबर दी.
बैग से निकली लड़की की लाश खबर मिलते ही मौका-ए-वारदात से कुछ ही दूरी पर मौजदू सांपला पुलिस स्टेशन की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची. साथ में फॉरेंसिक टीम भी थी. मौके पर सचमुच एक काला बैग पड़ा था. बैग और बैग के वजन को देख कर पुलिस को भी अंदाजा हो चुका था कि अंदर क्या हो सकता है. लिहाजा, पुलिस की टीम ने मौके पर ही बैग को खोला. बैग में सबसे ऊपर रजाई का एक कवर था. कवर बाहर निकाला जाता है और उसे वही जमीन पर बिछा दिया जाता है. रजाई के कवर के नीचे बैग में ठूंसी हुई एक लाश थी. एक लड़की की लाश.
लोकल MLA ने की लाश की शिनाख्त पुलिस बैग और मौका-ए-वारदात पर बाकी चीजों को खंगालती है, लेकिन ऐसा एक भी कोई सबूत नहीं मिलता जिससे लाश की शिनाख्त हो सके. लिहाजा, पंचनामा कर पुलिस लाश को सरकारी के अस्पताल के मुर्दाघर में भेज देती है. कई घंटे बीत जाते हैं लेकिन मरने वाली की शिनाख्त नहीं होती. दोपहर से अब शाम हो चुकी थी. इलाके की विधायक तक भी बैग में बंद इस लाश की बरमादगी की खबर पहुंची. जब उन्होंने लाश की तस्वीर देखी तो वो फौरन पहचान गईं. उन्होंने बताया कि मरने वाली हरियाणा के रोहतक कांग्रेस की एक कार्यकर्ता हिमानी नरवाल है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








