
Himachal Pradesh Elections: भ्रष्टाचार से परिवारवाद तक... बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस MLA ने किया पलटवार, देखें
AajTak
आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने हिस्सा लिया. मंच पर गौरव भाटिया ने बीजेपी के काम काज का ब्यौरा दिया और योजनाओं के बारे में बताया. दोनों ने प्रबल तरीके से अपनी-अपनी पार्टी की बात रखी. विक्रमादित्य सिंह से पूछा गया कि स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी का नाम है, वे कब आएंगे. उन्होंने वंशवाद पर कहा कि बीजेपी कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती है. अभी बीजेपी के 4 कैंडिडेट वंशवाद की बेला से निकलकर ही अलग-अलग विधानसभा चुनावों से चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए ये हमें परिवारवाद का ज्ञान न दें. इसपर गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











