
Himachal Pradesh: रेलवे ट्रैक पर गिरे पत्थर, कालका-शिमला रेल रूट पर पटरी से उतरी रेलकार
AajTak
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते और ट्रैक पर गिर रहे पत्थरों की वजह से कालका से शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली रेलकार डिरेल हो गई. कुम्हारहट्टी और बड़ोग के बीच टनल नंबर 33 के पास जंगल में रेलकार के दो चक्के पटरी से उतर गए. हालांकि, ड्राईवर की सूझबूझ से रेलकार पलटने से बच गई अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था. रेलकार में इस दौरान 9 यात्री सवार थे हादसे के बाद फिलहाल शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











