
Higher Studies के लिए ब्रिटेन गया था छात्र, टेम्स नदी में मिला शव
AajTak
मेट पुलिस ने कहा छात्र की मौत संदिग्ध नहीं लग रही है. मीतकुमार के एक रिश्तेदार पार्थ पटेल ने उनके परिवार की मदद के वास्ते धनराशि जुटाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान ‘गो फंड मी’ शुरू किया है. धनराशि जुटाने के लिए एक अपील की गई है जिसमें कहा गया है.
ब्रिटेन में पिछले महीने लापता हुआ 23 वर्षीय भारतीय छात्र यहां टेम्स नदी में मृत पाया गया है. मीतकुमार पटेल सितंबर में हायर एजुकेशन के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे और 17 नवंबर को उनके लापता होने की सूचना मिली थी. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 21 नवंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र के पास टेम्स नदी में उसका शव खोजा और पैरामेडिक्स द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मेट पुलिस ने कहा छात्र की मौत संदिग्ध नहीं लग रही है. मीतकुमार के एक रिश्तेदार पार्थ पटेल ने उनके परिवार की मदद के वास्ते धनराशि जुटाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान ‘गो फंड मी’ शुरू किया है. धनराशि जुटाने के लिए एक अपील की गई है जिसमें कहा गया है.
‘‘मीतकुमार पटेल 23 वर्ष के थे. वह 19 सितंबर 2023 को उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गए थे. सामने आया है कि ‘‘वह एक किसान परिवार से थे और गांव में रहा करते थे. जानकारी के मुताबिक मीत 17 नवंबर 2023 से लापता थे. बीते 21 नवंबर को पुलिस को उनका शव मिला था. यह हम सभी के लिए दुखद है. इसलिए, हमने उनके परिवार की मदद के लिए धन जुटाने और उनके शव को भारत भेजने का भी फैसला किया.’’
अपील में कहा गया है कि धनराशि भारत में मीतकुमार के परिवार को सुरक्षित रूप से हस्तांतरित की जाएगी. ‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ अखबार की खबर के अनुसार छात्र को शेफील्ड हॉलम विश्वविद्यालय में डिग्री और अमेजन में अंशकालिक नौकरी शुरू करने के लिए 20 नवंबर को शेफील्ड जाना था. खबर के अनुसार वह सुबह की सैर पर गये थे और जब वह लंदन में स्थित अपने घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









